विश्राम गृह में आम नागरिकों से करेंगे चर्चा, दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संदीप शर्मा 28 अक्टूबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विश्राम गृह में आरक्षित एवं आम नागरिकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
राज्य खाद्य आयोग के निज सचिव सरोज कुमार दुबे द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, अध्यक्ष संदीप शर्मा 28 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे उनके खैरागढ़ स्थित विश्राम गृह पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
आम नागरिकों से करेंगे चर्चा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे से 2 बजे तक खैरागढ़ विश्राम गृह में आरक्षित एवं आम नागरिकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक खैरागढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे रायपुर स्थित निवास पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
राज्य खाद्य आयोग की ओर से जारी पत्र में अध्यक्ष के दौरा प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में रायपुर एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पुलिस अधीक्षक और जिला खाद्य अधिकारी को भी प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक जानकारी दी गई है।



