
लिमों, हरडण्डा और लालपुर में पुलिस की दबिश, 2,180 रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त
राज नेशनल न्यूज़ गंडई : थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ गंडई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 9 लोगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2,180 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
लिमों में तीन लोग पकड़ाए
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमों में शीतला तालाब के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शेख अमीर (36), प्रमोद कुमार पोर्ते (24) और जयराम पटेल (50), सभी निवासी ग्राम लिमों, को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश और 650 रुपए नकद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 326/2026 दर्ज किया गया।
हरडण्डा में दो जुआरी पकड़े गए
18 अक्टूबर को ग्राम हरडण्डा के पीपल चौक के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां छन्नुदास बंजारे (40) और शिव सतनामी (38), दोनों निवासी हरडण्डा, को ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 720 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत कार्रवाई की गई।
लालपुर गौठान के पास चार लोगों पर कार्रवाई
इसी दिन ग्राम लालपुर में गौठान के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से छन्नु पटेल (33), सबित लाल (46), फुलदास पटेल (48) और परशुराम (35), सभी निवासी ग्राम लालपुर, को पकड़ा गया। इनके कब्जे और जुआ फड़ से 810 रुपए नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 329/2026 दर्ज कर कार्रवाई की।
जमानत मुचलके पर छोड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



