KCGखास खबरछत्तीसगढ़

रायपुर / माना के बाबा काल भैरव मंदिर में 29 ज्योति कलशों की स्थापना

नवरात्रि में भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं में उत्साह

राज नेशनल न्यूज़ माना, रायपुर : नवरात्रि के पावन अवसर पर माना स्थित बाबा काल भैरव मंदिर में 29 ज्योति कलशों की स्थापना की गई है। ज्योति कलशों की स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बाबा काल भैरव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


मंदिर के पुजारी पं.ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्रि के दौरान ज्योति कलशों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आराधना करते हैं और परिवार की सुख-शांति, आरोग्य तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।


बाबा काल भैरव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा-पाठ और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। ज्योति कलशों की स्थापना से मंदिर परिसर की धार्मिक छटा और भी आकर्षक हो गई है।


नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, शक्ति और साधना का प्रतीक है। इस दौरान भक्तजन पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button