KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से जलतारे धरमगढ़े का बिजली बिल शून्य

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 10 अक्टूबर 2026 // सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम साल्हेवारा निवासी  जलतारे धरमगढ़े ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ लेकर सौर ऊर्जा के उपयोग की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इसके बाद मई 2026 से उनका घरेलू बिजली बिल लगातार शून्य आ रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें बिजली खर्च में राहत मिल रही है और वे अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

सोलर प्लांट से दिन के समय घरेलू जरूरतें पूरी होने के बाद उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा रही है। श्री धरमगढ़े अब तक 940 यूनिट बिजली ग्रिड में भेज चुके हैं। पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद बिजली बिल शून्य आने से उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। इस तरह वे बिजली के उपभोक्ता होने के साथ ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदारी निभा रहे हैं।

जलतारे धरमगढ़े की यह पहल सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली खर्च में बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रेरक उदाहरण है। उनके घर में सोलर प्लांट की स्थापना से न केवल घरेलू बिजली बिल शून्य हुआ है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर ऊर्जा उत्पादन में भी योगदान दिया जा रहा है। उनकी इस पहल से क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, बिजली खर्च में बचत करने तथा स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button