KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से मिला स्वच्छ ऊर्जा का उपहार, 3 किलोवाट सोलर संयंत्र का हुआ सफल सिंक्रोनाइजेशन

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ 13 जुलाई 2026// बुंदेली निवासी गौतम जंघेल के घर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र का सफल सिंक्रोनाइजेशन किया गया। इस उपलब्धि के साथ उनका घर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ गया है तथा अब उन्हें बिजली बिल पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

सोलर संयंत्र के विद्युत ग्रिड से जुड़ते ही गौतम जंघेल के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। लंबे समय से बिजली खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब उनके घर की छत पर स्थापित सौर संयंत्र प्रतिमाह लगभग 360 से 400 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करेगा, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य के करीब पहुंच जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि से सोलर संयंत्र की स्थापना आसान हुई है, जिससे अधिक से अधिक परिवार इस पहल से जुड़ रहे हैं।

गौतम जंघेल ने बताया कि सोलर संयंत्र लगने से न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए बेहद लाभकारी है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

सौर ऊर्जा अपनाने की यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौतम जंघेल का घर अब स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का उदाहरण बन गया है, जो अन्य लोगों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button