KCGखास खबरछत्तीसगढ़

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला के.सी.जी.  पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : जिला के. सी.जी. पुलिस टीम द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2026 को थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार के एक व्यक्ति द्वारा उपद्रव करने बाडी में घूसकर पाईप को तोडफोड करने व शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गातापार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर कार्यवाही की गई । जांच में चंद्रेश साहू पिता शिव लाल साहू उम्र 45 साल निवासी मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी द्वारा गांव शांति भंग किए जाने की पुष्टि हुई। चंद्रेश साहू समझाइश देने के बावजूद उनके उग्र व्यवहार तथा पुनः विवाद उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध धारा 170 तथा धारा 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी चंद्रश साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button