KCGखास खबरछत्तीसगढ़

रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की दिलाई गई शपथ

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 24 सितंबर 2026 :  रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, छुईखदान में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्यों तथा सामाजिक सेवा में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी।

अधिष्ठाता डॉ. गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” की भावना को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता और सेवा कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान कुमारी मोनिका साहू, कुमारी केशवरी वर्मा और साहिल इनोने ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. दीपिका देवदास, डॉ. ओमप्रकाश सोनवानी, श्रीमती तामीन, डॉ. सेवक ढेंगे, डॉ. सविता आदित्य, डॉ. कन्हैया लाल, डॉ. अजित एवं विक्रम खूँटे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button