KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़े में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता के साथ किया पौधरोपण

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान : माय भारत के अंतर्गत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन में छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैलीमेटा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। एनवाईवी शिवकुमार गात्रेकर के नेतृत्व में आदर्श युवा मंडल जीराटोला के युवाओं ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया।


अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। युवाओं ने सूखे पत्ते, प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरे को एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

स्वच्छता को लेकर मरीजों और परिजनों को किया जागरूक
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, हाथों की नियमित सफाई करने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।


अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी उपेंद्रनाथ ठाकुर, प्रेमलाल मेरावी, नर्स संगीता जंघेल सहित युवा मंडल के मनोज साहू, वेद साहू, अमित साहू, किशन साहू, मिलन भारती, लक्ष्मण जांगड़े, रामू जोशी, आशिक साहू, आर्यन साहू सहित अन्य युवा एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

माय भारत के ‘सेवा, स्वच्छता और स्वस्थ समाज’ के संकल्प के साथ युवाओं ने अभियान में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button