KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राज नेशनल न्यूज़ कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारिता के नए सफर की हुई शुरुआत

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  राज नेशनल न्यूज़ के नवीन कार्यालय का शुभारंभ आज गंडई में विधिवत रूप से किया गया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई।
राज नेशनल न्यूज़ के प्रधान संपादक धर्मराज ताम्रकार के मार्गदर्शन एवं संपादक विश्वराज ताम्रकार के नेतृत्व में समाचार संस्था द्वारा स्थानीय एवं क्षेत्रीय समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया। वहीं जिला प्रमुख के.सी.जी./बेमेतरा जयराज ताम्रकार की सक्रिय भूमिका के साथ संगठनात्मक विस्तार को गति देने की बात कही गई।


कार्यालय पंडरिया रोड, गंडई में प्रारंभ किया गया है। कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों को समाचारों के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर राज नेशनल न्यूज़ परिवार ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है। “सच की आवाज” के संकल्प के साथ राज नेशनल न्यूज़ को निरंतर आगे बढ़ाने और पाठकों एवं दर्शकों तक विश्वसनीय समाचार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर पत्रकारिता से जुड़े सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने राज नेशनल न्यूज़ परिवार को शुभकामनाएं दीं और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button