
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ / साल्हेवारा : जिला के सी जी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 12/07/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कंसेला मंदिर पास जंगल, ग्राम नवागांव में कुछ व्यक्ति रुपये का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
रेड के दौरान मौके से कुल 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया| जिनमें (1) बालाराम झारिया पिता नत्थु झरिया उम्र 50 साल साकिन खादी, (2) किशन झारिया पिता मदन उम्र 37 साल साकिन आमगांव, (3) कमलेश झारिया पिता जीवन उम्र 31 साल साकिन सहसपुर, (4) मोहम्मद दिलदार खान पिता शबीर खान उम्र 28 साल साकिन बहेरभाठा, (5) घनश्याम पटेल पिता बीरेन्द्र पटेल उम्र 37 साल साकिन खादी, (6) अमीर खान पिता खीम खान उम्र 27 साल साकिन रेंगाखार, थाना साल्हेवारा जिला केसीजी (छ0ग0)शामिल हैं।
आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹ 14160 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 पंजीबद्ध कर धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
केसीजी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।



