KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आप की बड़ी जिम्मेदारी: अजय सिंह ठाकुर बने खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी, निकाय चुनाव के लिए कसेंगे कमर

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा फूंकने और कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार अजय सिंह ठाकुर को खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अशोक चंदेल ने दी।

​नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय सिंह ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि जिस त्याग, संघर्ष, जोश और जुनून के साथ सभी कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से जुड़े हैं, उसी प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह विश्वास जताया है।

​अजय सिंह ठाकुर ने कहा, “यह दायित्व खैरागढ़ के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग के बिना अधूरा है। आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग का आग्रह करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button