KCGखास खबरछत्तीसगढ़

शिक्षण पद्धतियों पर राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे व्याख्याता जसबीर सिंह

राज नेशनल न्यूज़ गंडई। शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गंडई के व्याख्याता जसबीर सिंह का चयन पांच दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की क्षेत्रीय इकाई ‘क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान’, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित की जा रही है।

​कार्यशाला में देशभर से चयनित शिक्षक आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी और व्यावहारिक क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान विषयों को और अधिक सरल, व्यावहारिक तथा विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने से जुड़ी उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button