KCGखास खबरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला बूढ़ानभाट जंगल का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की बातचीत

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विकासखंड छुईखदान अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बूढ़ानभाट जंगल का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही भोजन मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से सामान्य प्रश्न पूछे तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी शिक्षा, भाषा एवं गणितीय दक्षता को और बेहतर बनाने के लिए नियमित प्रयास करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की तथा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button