KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मंत्री लखन लाल देवांगन 19 सितंबर को खैरागढ़ में करेंगे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 सितंबर 2026// छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन 19 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान -गंडई जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन सुबह 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने निवास से खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस खैरागढ़ पहुंचेंगे।

मंत्री श्री देवांगन सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, सेवा संकल्प अभियान के प्रभारियों तथा जिला कलेक्टर के नोडल अधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अभियान के तहत जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

समीक्षा बैठक के पश्चात मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे खैरागढ़ से मुंगेली जिले के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button