KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई में भव्य रूप से स्थापित हुई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा

अमित बघेल ने किया अनावरण, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन

राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया : क्षेत्र की सांस्कृतिक अस्मिता और माटी के सम्मान को  बनाए रखने के उद्देश्य से गंडई-पंडरिया में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने किया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की जय और जोहार छत्तीसगढ़ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, क्रांति सेना के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अध्यक्ष तेजस जंघेल, उपाध्यक्ष तारण पटेल, पौमेशा पटेल, जीतू बघेल, पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


छत्तीसगढ़ की पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक
प्रतिमा का अनावरण करते हुए अमित बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, स्वाभिमान और माटी के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि गंडई में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपनी माटी और संस्कृति से जुड़े रहने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button