
साइकिलिंग के जरिए फिटनेस, साहस और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के प्रयास की सराहना
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 11 सितंबर 2026 : राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, भापुसे ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट एवं पर्वतारोही समीरा खान से मुलाकात कर संवाद किया।
मुलाकात के दौरान आईजी ने समीरा खान की साइकिल यात्रा, यात्रा के अनुभवों और उद्देश्य की जानकारी ली। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, साहस, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के प्रयास की सराहना की। यादव ने कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढ़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आगामी यात्रा और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
आईजी अजय यादव ने कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढ़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आगामी यात्रा और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



