KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा सेतु पोर्टल ने आसान किया किरण साहू का सफर, घर के पास ही मिला जाति प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन के बाद कम समय में तैयार हुआ प्रमाण पत्र, सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में मिलेगी सहूलियत

राज नेशनल न्यूज़ गंडई, 30 अक्टूबर : डिजिटल क्रांति और सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस डिजिटल व्यवस्था से लोगों को सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इसका उदाहरण गंडई क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पथर्रा निवासी किरण साहू को घर के नजदीक ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र मिल गया।

किरण साहू, पिता संतोष साहू को उच्च शिक्षा, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस तरह के दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे।

च्वाइस सेंटर से किया ऑनलाइन आवेदन

जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किरण साहू ने गंडई स्थित च्वाइस सेंटर का रुख किया। यहां संचालक ने छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनका ऑनलाइन आवेदन दर्ज किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कम समय में ही उनका जाति प्रमाण पत्र तैयार हो गया। प्रमाण पत्र का क्रमांक 0705012212009159 है।

डिजिटल व्यवस्था से मिली राहत

जाति प्रमाण पत्र मिलने पर किरण साहू ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की इस व्यवस्था के प्रति आभार जताया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को घर के नजदीक ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे सरकारी दस्तावेजों की प्रक्रिया आसान होने के साथ समय की भी बचत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button