KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साल्हेवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गवाहों को धमकाने और हुज्जतबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :

साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बिगाड़ने और गवाहों को धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

​घटनाक्रम

10 नवंबर 2026 की रात भोला पान ठेला के पास हुई मारपीट के मामले में जमानत पर छूटने के बाद, मुख्य आरोपी सुभाष उर्फ शिब्बू वर्मा (22 वर्ष) और ओमकार उर्फ अजय वर्मा (21 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड नं. 11, झांझ नगर (साल्हेवारा), ने मामले के गवाहों के घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

​पुलिस की मुस्तैदी और कार्रवाई

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी व मारपीट पर उतारू हो गए।

​क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और किसी गंभीर अपराध की आशंका को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आरोपियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button