KCGखास खबरछत्तीसगढ़

समाधान ऐप के माध्यम से किरायेदार एवं होटल-लॉज में ठहरने वाले अतिथियों के सत्यापन कराई जा रही मुनादी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : अभियान के तहत समाधान ऐप के माध्यम से किरायेदार एवं होटल/लॉज के अतिथियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर नागरिकों को सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
मुनादी के माध्यम से मकान मालिकों, होटल/लॉज संचालकों एवं आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि उनके यहां रहने वाले प्रत्येक किरायेदार तथा होटल/लॉज में ठहरने वाले अतिथियों का आवश्यक विवरण समाधान ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से सत्यापित कराएं।
पुलिस द्वारा बताया गया कि किरायेदार एवं अतिथि सत्यापन से पुलिस को क्षेत्र में निवासरत एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध होती है, जिससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।
जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा अपने मकान में किरायेदार रखने अथवा होटल/लॉज में अतिथि ठहराने से पूर्व आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य कराएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।
जिला केसीजी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button