KCGखास खबरछत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर होगा भव्य जिला स्तरीय आयोजन

छुईखदान की बैठक में अंतिम रूपरेखा तैयार, सभी समाजों ने एकजुट होकर कार्यक्रम सफल बनाने का लिया संकल्प

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान :  आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को छुईखदान में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न आदिवासी समाजों के पदाधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा सर्वसम्मति से तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष राम अवतार नेताम ने की। बैठक में गोंडवाना समाज के जिला अध्यक्ष संतराम छेदैहा, कंवर समाज के जिला अध्यक्ष रामजी सिदार, कंडरा समाज के समाज प्रमुख, कर्मचारी संघ गंडई के तहसील अध्यक्ष संतोष नेताम, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय धुर्वा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह खुशरो, युवा प्रभाग से डोगेन्द्र सिंह धुर्वे, रवि धुर्वे, संतोष नेताम, जगदीश पंचकपाट, गोंडवाना समाज के तहसील अध्यक्ष भुवन नेताम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक लोकनृत्य, समाज के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति के प्रदर्शन, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के अंत में सर्व आदिवासी समाज ने जिले के सभी समाजजनों, युवाओं, महिलाओं एवं कर्मचारियों से 9 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, एकता और गौरव को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button