KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राज्योत्सव में सजेगी सितारों की महफिल, 2 नवंबर को प्रकाश अवस्थी देंगे प्रस्तुति

फतेह मैदान में होगा सांस्कृतिक आयोजन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता की प्रस्तुति देखने उमड़ेंगे दर्शक

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 30 अक्टूबर :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। खैरागढ़ के फतेह मैदान में आयोजित होने वाली स्टार नाइट में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं कलाकार प्रकाश अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहेगी।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बनाई अलग पहचान

प्रकाश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने अभिनय और विशिष्ट संवाद अदायगी के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के माध्यम से वे प्रदेश की भाषा, संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम

राज्योत्सव के दौरान आयोजित स्टार नाइट में प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कला प्रेमियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Related Articles

Back to top button