राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 22 सितम्बर // जिला आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, योग, स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम 23 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से सिविल अस्पताल परिसर, खैरागढ़ में आयोजित होगा।
इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “आयुष फॉर हेल्थ, आयुर्वेद फॉर ऑल” रखी गई है। कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली से जोड़ने, स्वास्थ्य संरक्षण तथा योग एवं प्राकृतिक उपचार के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक, आयुष विभाग के कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल होंगे।



