
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : वरिष्ठ अधिकारीयों के दिशा निर्देशन पर थाना गंडई स्टाॅप द्वारा नशे एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 10.08.26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रोड अतरिया निवासी कांती सोरी अपने घर मे अवैध रूप से बिक्री हेतु अधिक मात्रा में शराब रखी है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर हमराह स्टाफ व गवाहन के साथ कांती सोरी के मकान का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया मकान मे एक महिला मिली जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम कांती सोरी पति राजेश सोरी उम्र 42 साल पता ग्राम रोड अतरिया थाना गंडई जिला केसीजी का रहने वाली बतायी। आरोपीयां के मकान के तलाशी दौरान एक काला कलर के थैला मे अधिक मात्रा में रखे 120 पौवा देशी प्लेन शराब मिला जिसे बरामद किया गया। बदामद शराब के संबंध में कोई वैद्य कागजात नहीं होने से आरोपीयां के कब्जे में रखे 120 पौवा देशी शोले प्लेन शराब शीलबंद मात्रा 21.600 बल्क लीटर कीमती 9600/रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयां का कृत्य आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाये जाने से आरोपीयां के विरूद्ध अपराध क्र. 251/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।



