KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तत्परता से किसानों को मिली खाद, शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 20 जुलाई 2026// मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त खाद उपलब्ध कराने संबंधी शिकायतों का कृषि विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है। किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई कर रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।
शिकायतों के निराकरण के दौरान संबंधित किसानों के आवेदन एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत विकासखंड छुईखदान के ग्राम नवागांव निवासी  पुरेश कुमार, ग्राम ढाबा निवासी  पालूराम वर्मा तथा ग्राम चकनार निवासी  दोगेंद्र सोरी को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराई गई। समय पर खाद मिलने से किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए कृषि विभाग एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावी व्यवस्था की सराहना की।
कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले की सहकारी समितियों एवं खाद विक्रय केंद्रों में पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके और उत्पादन प्रभावित न हो।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों के त्वरित समाधान की यह पहल किसानों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button