KCGखास खबरछत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने 20 अगस्त को छिंदारी बांध में होगा मॉक ड्रिल

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 19 अगस्त 2026// जिले में बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा 20 अगस्त को छुईखदान तहसील के छिंदारी बांध (छिंदारी के परींदे) में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास प्रातः 10 बजे शुरू होगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस अभ्यास के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जमीनी स्तर पर परखा जाएगा।

मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों, आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया तथा उपलब्ध संसाधनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही आपदा की स्थिति में संबंधित विभागों और बचाव दलों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों को भी व्यवहारिक रूप से परखा जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना है।

प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल को लेकर किसी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं अभ्यास की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना है।

मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। नागरिकों से यह भी कहा गया है कि वे अभ्यास के दौरान प्रशासन, पुलिस, बचाव दल एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें और मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

इस अभ्यास से जिले में बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत, सुरक्षित निकासी, बचाव कार्य और विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button