
‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ संवाद में जुटे जनप्रतिनिधि, नागरिकों के हित में काम करने का लिया संकल्प

राज नेशनल न्यूज़ गंडई : नगर पंचायत गंडई में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान संवाद एवं पंचायत से पार्लियामेंट तक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और नागरिकों के हित में सेवा भाव से काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राकेश ठाकुर, अनिल अग्रवाल, समाजसेवी राकेश ताम्रकार, जीवन दास रात्रे और मंगल चंद जैन उपस्थित रहे।
जनहित के कार्यों पर दिया जोर
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जनसेवा के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व नागरिकों की समस्याओं को समझना और उनके हित में कार्य करना है। समागम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
पिछले एक माह से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षद, एल्डरमैन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।



