KCGखास खबरछत्तीसगढ़

ग्राम- अकरजन एवं कोडे़नवागांव में पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ 10 जुलाई 2026//
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम- अकरजन एवं कोडे़नवागांव में दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीआईसी) द्वारा किया गया।

दोनों कार्यशाला में स्व-सहायता समूहों की कुल 41 सदस्याओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना एवं केंद्र सरकार की पीएमएफएमई योजना की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में अर्जुन कुमार साहू, सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पीएमएफएमई
योजना की विस्तृत जानकारी, जैसे- आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं योजना से प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा उपस्थित स्व-सहायता समूहों को कार्यशाला का पूर्ण लाभ लेने एवं योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि कैसे इस योजना से जुड़ कर उद्यम स्थापना हेतु 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ ले सकते है।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया गया एवं भविष्य में उद्यम स्थापना हेतु रुचि दिखाई गई। तथा गतिविधियों के अनुरूप योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीएमएफएमई योजना अंतर्गत 01 हितग्राही द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अपनी इच्छा व्यक्त की गई। जिनके आवेदन की प्रक्रिया विभाग द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अर्जुन साहू, सहायक प्रबन्धक ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button