राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच भू-अभिलेख शाखा द्वारा 21 अगस्त 2026 तक तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा जारी किया गया है। जिले में 1 जून से अब तक कुल 2157.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के इसी अवधि के औसत के आधार पर जिले की औसत वर्षा 2197.2 मिमी रही है। इस तरह जिले में अब तक की वर्षा औसत के मुकाबले 98.2 प्रतिशत है।
जारी आंकड़ों के अनुसार साल्हेवारा तहसील में सबसे अधिक 677.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों के औसत 562.5 मिमी की तुलना में 120.4 प्रतिशत है। वहीं गंडई में 521.9 मिमी वर्षा हुई, जो औसत 530.7 मिमी का 98.3 प्रतिशत है।
खैरागढ़ तहसील में 505.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 593.3 मिमी की तुलना में 85.2 प्रतिशत है। इसी तरह छुईखदान में 453.0 मिमी बारिश हुई है, जो औसत 510.7 मिमी का 88.7 प्रतिशत है।
21 अगस्त को भी जिले में बारिश का दौर जारी रहा। एक दिन में कुल 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसमें खैरागढ़ में 2.5 मिमी, छुईखदान में 6.6 मिमी, गंडई में 1.7 मिमी और साल्हेवारा में सर्वाधिक 13.1 मिमी बारिश हुई।
आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले की अधिकांश तहसीलों में बारिश औसत के आसपास है, जबकि साल्हेवारा में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश से खेतों में फसलों को पानी मिलने के साथ ही जलाशयों और जलस्रोतों में भी पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है।



