KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी जिले में अब तक औसत से अधिक बारिश, सालेवारा तहसील में सर्वाधिक वर्षा

राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया/केसीजी :  जिले में मानसून की सक्रियता के बीच इस वर्ष अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा), जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 2303.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 2206.9 मिलीमीटर रही है। इस तरह जिले में अब तक की वर्षा दीर्घकालीन औसत की तुलना में 104.4 प्रतिशत है।
जिले की चारों तहसीलों में सालेवारा तहसील में सर्वाधिक 712.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यहां पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 512.3 मिलीमीटर रही है, जिसके मुकाबले वर्तमान वर्षा 139.1 प्रतिशत है। वहीं गंडई तहसील में अब तक 553.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 544.8 मिलीमीटर के औसत की तुलना में 101.5 प्रतिशत है।

खैरागढ़ तहसील में 1 जून से अब तक 542.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 613.6 मिलीमीटर है। यहां वर्तमान वर्षा औसत की 88.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार छुईखदान तहसील में अब तक 494.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि 10 वर्षों का औसत 536.2 मिलीमीटर है और वर्तमान वर्षा 92.2 प्रतिशत है।

25 अगस्त को भी हुई बारिश
25 अगस्त को जिले में कुल 32.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें सालेवारा में सर्वाधिक 18.9 मिलीमीटर, खैरागढ़ में 10.5 मिलीमीटर, छुईखदान में 3.1 मिलीमीटर तथा गंडई में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई।
जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की तहसीलवार औसत वर्षा 1055.6 मिलीमीटर है। मानसून के दौरान अब तक हुई बारिश से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। खासकर सालेवारा क्षेत्र में दीर्घकालीन औसत की तुलना में उल्लेखनीय अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button