KCGखास खबरछत्तीसगढ़

SBI RSETI खैरागढ़ में राजमिस्त्री प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), खैरागढ़ में आयोजित राजमिस्त्री प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को राजमिस्त्री कार्य से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया।

समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक  सी. एस. ठाकुर, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन बिहान उमेश तिवारी, मूल्यांकनकर्ता हेमराज ठाकुर एवं कौशल मूल्यांकनकर्ता  पाल सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के प्रशिक्षक  अभिषेक तिवारी एवं कार्यालय सहायक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

सी. एस. ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बैंक ऋण एवं विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में आत्मनिर्भर बनने एवं अपने कौशल को रोजगार के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की मंगलकामना की गई।

Related Articles

Back to top button