KCGखास खबरछत्तीसगढ़

बने खाबो, बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 अगस्त 2026//  “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” विशेष अभियान के द्वितीय दिवस खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा एवं अभिहित अधिकारी  सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह क्षेत्र स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के तहत मेसर्स बालाजी स्वीट्स का निरीक्षण कर वहां से खोवा, मोतीचूर लड्डू एवं मैसूर पाक के कुल तीन विधिक नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। इन नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।

इसी क्रम में मेसर्स कान्हा बेकरी का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान संचालक को एनालॉग पनीर एवं अन्य सदृश उत्पादों का विक्रय अथवा भंडारण नहीं करने, खाद्य प्रतिष्ठान में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटी एवं अमानक खाद्य सामग्री के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button