KCGखास खबरछत्तीसगढ़

धान के बदले अन्य फसलों के लिए किसानों को प्रेरित करने में उत्कृष्ट कार्य  सुमन कुमार वर्मा सम्मानित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति भोथली में लिपिक पद पर कार्यरत सुमन कुमार वर्मा को उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में सुमन कुमार वर्मा के धान के बदले अन्य फसलों के लिए किसानों को प्रेरित करने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को सराहा गया है। उनके कार्यों को जिले में उल्लेखनीय योगदान मानते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रशस्ति-पत्र में जिला प्रशासन की ओर से उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। सुमन कुमार वर्मा के सम्मानित होने पर सेवा सहकारी समिति भोथली के कर्मचारियों, सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button