KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पीएम श्री विद्यालय गंडई में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान-2026’ का आयोजन, विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, संदेश और पवित्र मिट्टी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / गंडई : पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, गंडई में शासन के निर्देशानुसार पूर्व सैनिक महासभा एवं सिपाही संगठन के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान-2026” का आयोजन किया गया। राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रक्षा सूत्र, एक चुटकी पवित्र मिट्टी तथा देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के नाम सम्मानपूर्वक लिखे गए संदेश पत्रों को सैनिकों तक पहुंचाना है।
प्राचार्य मुकेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों से रक्षा सूत्र तैयार किए, सैनिकों के नाम भावनात्मक संदेश लिखे तथा एक चुटकी पवित्र मिट्टी के साथ उन्हें देश के वीर जवानों के लिए प्रेषित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सैनिकों के प्रति सम्मान और सेवा भावना का प्रभावी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश ठाकुर, योगेश्वरी तारम, भुनेश्वरी साव, सुरभि उइके, दुर्गेश सेन, देवचरण, कोमल, रविश भारती, रोहन दिवाकर, डोमार सिंह राजपूत एवं आशुतोष देवांगन का विशेष योगदान रहा। वहीं विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में हेमराज, कल्पना, ढालेश्वर, आराधना जगत एवं खेमबाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव से भेजे गए रक्षा सूत्र एवं संदेश देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button