KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मिशन शक्ति अंतर्गत संविदा पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 22 जुलाई 2026// भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। चयन समिति द्वारा तैयार की गई इस सूची में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर (पीएमएमवीवाई) तथा आईटी असिस्टेंट पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त पदों के लिए डाक द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद अनंतिम पात्र-अपात्र सूची तैयार की गई है।
अभ्यर्थी अनंतिम सूची की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सूचना पटल तथा जिला वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जिला वेबसाइट https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/
जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, वे 30 जुलाई 2026 सायं 5:30 बजे तक अपना आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यालय पते पर केवल पंजीकृत डाक अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि दावा या आपत्ति भेजते समय लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। पदनाम का उल्लेख नहीं होने की स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button