KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई में जुआ रेड: ‘काट पत्ती’ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹3,150 नगद जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ केसीजी (गंडई) :  थाना गंडई पुलिस ने 24 नवंबर 2026 की रात जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश की गड्डी, प्लास्टिक की बोरी और 3,150 रुपये नगद जब्त किए हैं।

​पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात थाना गंडई के उपनिरीक्षक शंकरलाल टंडन और टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि महामाईपारा वार्ड नंबर 09 स्थित चबूतरे के पास रोशनी में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और तीन युवकों को पकड़ लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकुमार मल्लाह (19 वर्ष, पिता संजू मल्लाह), प्रिंस बारले (18 वर्ष 4 माह, पिता बसंत बारले) और आकाश कुर्रे (22 वर्ष, पिता शिव कुर्रे) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गंडई के वार्ड नंबर 09 महामाईपारा निवासी हैं।

​किसके पास से कितनी रकम मिली

  • ​जयकुमार मल्लाह: फड़ से 700 रुपये और पास से 280 रुपये (कुल 980 रुपये)
  • ​प्रिंस बारले: फड़ से 600 रुपये और पास से 320 रुपये (कुल 920 रुपये)
  • ​आकाश कुर्रे: फड़ से 800 रुपये और पास से 450 रुपये (कुल 1,250 रुपये)

​मौके से कुल 3,150 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी गवाहों के सामने जब्त की गई।

​थाना गंडई पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानतदार पेश करने पर मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button