KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹2460 नगद और ताश पत्ती ज़प्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में अवैध जुआ के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,460 रुपये नगद और 52 ताश पत्तियां ज़प्त की हैं।

​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोहगांव पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को दबोच लिया।

​पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना मोहगांव में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. ​अजेश वर्मा (32 वर्ष), पिता गणेश राम वर्मा
  2. ​पंचराम निषाद (39 वर्ष), पिता शेखू निषाद
  3. ​सुकृत सोरी (38 वर्ष), पिता प्रहलाद सोरी
  4. ​परदेसी निषाद (35 वर्ष), पिता सुखदेव निषाद
  5. ​रामस्वरूप यादव (38 वर्ष), पिता जीतू यादव
  6. ​नरेश पटेल (30 वर्ष), पिता जेठू राम पटेल

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव और उनकी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button