
राज नेशनल न्यूज़ पंडरिया : दीपावली पर्व को देखते हुए संकट मोचन समिति एवं महामाया मंच रौहा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों की पोताई एवं रंग-रोगन का कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग एवं श्रमदान से मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल की।
इस सराहनीय पहल से धार्मिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जा रहा है।
मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास फैली गंदगी, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की गई।
अभियान में शामिल लोगों ने पूरे परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि मंदिर में दर्शन करने आने वाले लोग परिसर में गंदगी न फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। स्वच्छ मंदिर परिसर न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण प्रदान करता है, बल्कि समाज में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।
स्वच्छ मंदिर, सुंदर परिसर और स्वस्थ समाज ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
इस कार्य में सुनील साहू, पुरुषोत्तम निर्मलकर, थानु साहू, खुमेश्वर निर्मलकर, नीरज चन्द्रवंशी, मयंक चन्द्रवंशी, झयकुमार चंद्रवंशी, टीकम निर्मलकर, दुर्गा चन्द्रवंशी, छोटू चन्द्रवंशी उपस्थित थे।



