KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, आवेदन के 4 दिन में मिला प्रमाण-पत्र

ठाकुरटोला के गणपत और हंसलेखा धुर्वे को मिली सुविधा, ऑनलाइन आवेदन के बाद विवाह पंजीयन हुआ अनुमोदित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 30 अक्टूबर :  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पोर्टल व्यवस्था से अब विवाह पंजीयन जैसी जरूरी शासकीय प्रक्रिया भी आसान हो गई है। ग्राम ठाकुरटोला निवासी गणपत धुर्वे और हंसलेखा धुर्वे को आवेदन करने के महज चार दिन में विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र मिल गया। डिजिटल माध्यम से पूरी हुई इस प्रक्रिया से दंपती को सरकारी कार्यालयों की अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली।

16 अक्टूबर को किया था आवेदन

गणपत धुर्वे और हंसलेखा धुर्वे का विवाह 27 मार्च 2026 को हुआ था। विवाह पंजीयन के लिए उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय ने 20 अक्टूबर को आवेदन अनुमोदित करते हुए डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी कर दिया।

कई शासकीय कार्यों में आएगा उपयोग

विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र मिलने से अब दंपती के पास विवाह का आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध है। भविष्य में विवाह संबंधी प्रमाण की आवश्यकता वाले विभिन्न प्रशासनिक एवं शासकीय कार्यों में यह दस्तावेज उपयोगी होगा।

डिजिटल सेवाओं से घर बैठे मिल रही सुविधा

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक लोक सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन कर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। गणपत और हंसलेखा का चार दिन में विवाह पंजीयन होना डिजिटल व्यवस्था की उपयोगिता को दर्शाता है। इससे नागरिकों का समय बचने के साथ शासकीय प्रक्रियाएं भी सरल और सुविधाजनक हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button