KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान का वीडियो लॉन्च, प्रेरणादायक कहानियों के जरिए दिया गया सकारात्मक सोच का संदेश

प्रेरक व्यक्तित्वों की संघर्षगाथाओं को डिजिटल माध्यम से किया गया प्रस्तुत, जिले के सभी विद्यालयों में हुआ प्रसारण


राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : सेवा, समर्पण, संघर्ष और सकारात्मक सोच की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तैयार वीडियो का लॉन्च किया गया। वीडियो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रेरक कहानियों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों और आमजन को समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  प्रेमकुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन एवं कार्यक्रम प्रभारी सहायक संचालक मनोहर लाल चंदेल के निर्देशन में वीडियो का निर्माण किया गया। कार्यक्रम के होस्ट डॉ. विभाष कुमार पाठक रहे। वीडियो में कु. विप्रांशी पाठक ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा,  दूजराम साहू ने महान संगीतकार रवीन्द्र जैन,  संगीता जोशी ने मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम,  संज्ञा शुक्ला ने वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी एवं सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव तथा डॉ. विभाष कुमार पाठक ने पद्मश्री तीजन बाई के जीवनवृत्त को डिजिटल माध्यमों के सहयोग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभाष कुमार पाठक ने आकर्षक एवं शायराना अंदाज में किया।

इन कहानियों के माध्यम से सेवा, संघर्ष, समर्पण और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। प्रज्ञावृत्ति के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से वीडियो का प्रसारण जिले के समस्त विद्यालयों में किया गया। पूरे कार्यक्रम का वीडियो निर्माण एवं संपादन प्रज्ञावृत्ति स्टूडियो, जिला केसीजी द्वारा किया गया। वीडियो एडिटिंग का कार्य सहायक ग्रेड-02  लेखेश्वर सहारे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button