KCGछत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर से ग्रामीणों को सुविधा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 01 अक्टूबर 2026 // सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले की 65 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से किसानों को समितियों में ही 10 हजार से 20 हजार रुपए तक की राशि आसानी से प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बैंक तक जाने की आवश्यकता कम हुई है और स्थानीय स्तर पर ही राशि प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

इसी प्रकार जिले की 39 सहकारी समितियों में सीएससी सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों एवं आम नागरिकों को गांव में या गांव के समीप ही विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सीएससी सेंटर के जरिए बिजली बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य आवश्यक ऑनलाइन कार्य आसानी से किए जा रहे हैं।

सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम और सीएससी सेंटर की सुविधा से ग्रामीणों को बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हुई है। स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से किसानों और आम नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button