KCGखास खबरछत्तीसगढ़

‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के अंतर्गत इतवारी बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन

सेवा, जनभागीदारी और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 27 सितंबर 2026: ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के अंतर्गत इतवारी बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। खुले बाजार परिसर में प्रस्तुत नाटक के माध्यम से सेवा भावना, जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ से जुड़े विषयों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा समाजहित में सहभागिता का संदेश दिया।

​कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, बिसेसर साहू, गोरेलाल वर्मा, रूपेंद्र रजक, रोहित वर्मा, विकेश गुप्ता, हर्ष वर्मा, चंदन गोस्वामी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ पुनीत कुमार वर्मा, बोधन जोशी, मनोज कुमार शुक्ला, गगन शर्मा, टोडर सिंह एवं विपिन कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

​इतवारी बाजार में आयोजित नुक्कड़ नाटक को स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा। कलाकारों ने सहज संवाद और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाया। बाजार में आने-जाने वाले लोगों ने भी रुककर नाटक का अवलोकन किया।

​नुक्कड़ नाटक में बिना किसी औपचारिक मंच के सीधे लोगों के बीच प्रस्तुति देते हुए शासकीय योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। विभिन्न दृश्यों के माध्यम से पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने, उपलब्ध सेवाओं की जानकारी रखने तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

​‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रस्तुति के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, नागरिकों को उनके अधिकार एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button