KCGखास खबरछत्तीसगढ़

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मल्लिका धुर्वे को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने प्रदान की ₹31 हजार की आर्थिक सहायता

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 20 सितंबर 2026 : ग्राम डूडा चांदेनी, खैरागढ़ निवासी मल्लिका धुर्वे का चयन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा में हुआ है। उनकी उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, ब्लॉक इकाई एवं जिला केसीजी के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को ₹31,000 नगद आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई।

​इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मल्लिका धुर्वे को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलती है।

​कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह खुशरो, जिलाध्यक्ष संजय धुर्वा, जिला उपाध्यक्ष संतोष नेताम, जिला कोषाध्यक्ष दौवा राम शोरी, समय लाल धुर्वे, विशाल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ध्रुव, सहसचिव सुरेश कुमार भंडारी, बसंत कुमार नेताम सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

​संघ द्वारा मल्लिका धुर्वे को एमबीबीएस की शिक्षा पूर्ण कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button