KCGखास खबरछत्तीसगढ़

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज पर्व

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना का पर्व तीज क्षेत्र में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव एवं माता पार्वती से अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


तीज पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूजा-अर्चना की तथा व्रत रखा। विभिन्न शिव मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही।


शिव शंकर पार्वती एवं संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव, माता पार्वती एवं श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा कर परिवार की खुशहाली एवं पति की लंबी आयु की कामना की। पर्व के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


तीज पर्व पर महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्साह एवं धार्मिक माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button