KCGखास खबरछत्तीसगढ़

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार 2026 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 07 सितंबर// छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में वीरता, शौर्य एवं साहस तथा महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2026 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु पात्र महिलाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित एक महिला को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्राप्त प्रविष्टियों की जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग एवं परीक्षण किया जाएगा। जिला स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वोत्कृष्ट दो महिलाओं का चयन कर उनकी अनुशंसा संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर को भेजी जाएगी।

जिले की इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज 25 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button