KCGखास खबरछत्तीसगढ़

1.800 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार 200 रुपए का सामान जब्त

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान :  अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छुईखदान पुलिस एवं साइबर सेल केसीजी की टीम ने गांजा बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.800 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है, तथा गांजा बिक्री की नगदी 1,200 रुपए बरामद की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 21,200 रुपए है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश चन्द्राकर उर्फ पुच्ची अपने घर के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कनक नगर छुईखदान स्थित आरोपी के घर के बरामदे में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेश चन्द्राकर उर्फ पुच्ची (55 वर्ष), पिता नरसिंग चन्द्राकर, निवासी कनक नगर वार्ड क्रमांक 09, छुईखदान के कब्जे से 1.800 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नगदी 1,200 रुपए बरामद की।

मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 352/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद 24 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल केसीजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button