KCGखास खबरछत्तीसगढ़

बढ़ईटोला मार्ग पर निर्माण कार्य फिर शुरू, धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव

एसएच-05 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का काम जारी, 20 सितंबर से दोबारा शुरू हुआ निर्माण

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 23 सितंबर। राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी मार्ग (एसएच-05) के खैरागढ़ उपसंभाग अंतर्गत चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। वर्षा के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ निर्माण कार्य अब प्रगति पर है। ग्राम बढ़ईटोला के पास जीएसबी कार्य के दौरान सड़क से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव और रोलिंग कराई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत खैरागढ़ उपसंभाग में किलोमीटर 28 से 38/4 तक कुल 10.40 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मार्ग के किलोमीटर 28 से 29 तक डामरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद वर्षा शुरू होने से कुछ स्थानों पर डामरीकृत सतह प्रभावित हुई थी। विभाग द्वारा इन स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य पूरा करा लिया गया है।

जीएसबी कार्य के दौरान धूल नियंत्रण पर जोर

ग्राम बढ़ईटोला के पास जीएसबी कार्य के बाद वर्षा के कारण निर्माण गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। इस दौरान मार्ग पर आवागमन जारी रहने से जीएसबी सतह से धूल उड़ने की स्थिति बन रही थी। धूल की समस्या को नियंत्रित करने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कर रोलिंग कराई जा रही है। इससे आवागमन के दौरान धूल को कम करने में मदद मिल रही है।

20 सितंबर से दोबारा शुरू हुआ निर्माण

वर्षा की स्थिति में कमी आने के बाद 20 सितंबर 2026 से मार्ग पर पुनः निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग के अनुसार वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है और प्रभावित हिस्सों में आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। विभाग द्वारा सड़क निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्माण के दौरान राहगीरों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button