
पांच व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़। आगामी गणेश विसर्जन एवं झांकी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना खैरागढ़ पुलिस ने पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं उपद्रवी प्रवृत्ति के रूप में चिन्हांकित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार चिन्हांकित व्यक्तियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 60/361/2026, 61/362/2026, 62/363/2026, 63/364/2026 एवं 64/365/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई की जद में गजेन्द्र उर्फ गज्जू पटेल (22), पिता दयाराम पटेल, निवासी गोकुलपारा खैरागढ़; प्रियांशु उर्फ रिशु (20), पिता मनोज निषाद, निवासी वार्ड क्रमांक 18 खैरागढ़; शेख फरहान (23), पिता शेख मकबूल, निवासी वार्ड क्रमांक 13 राजनांदगांव, हाल नूर कैफे खैरागढ़; जितेन्द्र उर्फ जित्तू पटेल (27), पिता विष्णु पटेल, निवासी अंबेडकर वार्ड खैरागढ़; तथा यासर खान उर्फ शेरा (25), पिता स्व. यूनुस खान, निवासी वार्ड क्रमांक 07 खैरागढ़ शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन एवं झांकी के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील
खैरागढ़ पुलिस ने नागरिकों से गणेश उत्सव, झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को देने कहा है।



