KCGखास खबरछत्तीसगढ़

के.सी.जी. पुलिस टीम ने नाकेबंदी में 25 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो समेत 6.62 लाख का माल पकड़ा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / गातापार। केसीजी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो वाहन को नाकेबंदी के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 225 बल्क लीटर शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए, बोलेरो वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपए तथा तीन मोबाइल फोन की कीमत 12 हजार रुपए है। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6.62 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अंकित कुमार नामदेव (35), निवासी कोण्डागांव तथा सुभम सरकार (30), निवासी कोण्डागांव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गातापार में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शराब तस्करी के विरुद्ध केसीजी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button