
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ / छुईखादन : के.सी.जी. पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्पित देवांगन को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में प्रार्थी दिनाराम जंघेल, पिता बिसौहाराम जंघेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम गर्रा, थाना छुईखदान, जिला के.सी.जी. द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी अर्पित देवांगन, पिता गोपीचंद देवांगन, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, राजनांदगांव ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन स्वीकृत कराने एवं बैंक के केसीसी लोन की राशि जमा करने का झांसा दिया। इस प्रकार आरोपी ने प्रार्थी से कुल ₹16,40,000/- (सोलह लाख चालीस हजार रुपये) की धोखाधड़ी की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 14/07/2026 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 261/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस एवं साइबर सेल केसीजी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की तलाश की गई। साइबर तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया तथा आज दिनांक 16/07/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल, जिला केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।


