KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी में अब तक 587.3 मिमी औसत बारिश, सालाना औसत की 94.3 फीसदी पूर्ति

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा 29 अगस्त 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 2349.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। चारों तहसीलों की औसत वर्षा 587.3 मिमी रही, जो जिले की दीर्घकालीन औसत वर्षा 1055.6 मिमी का 94.3 प्रतिशत है।


रिपोर्ट के मुताबिक खैरागढ़ तहसील में 554.2 मिमी, छुईखदान में 513.5 मिमी, गंडई में 555.5 मिमी तथा साल्हेवारा में सर्वाधिक 726.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
साल्हेवारा में औसत से अधिक बारिश
तहसीलवार आंकड़ों में साल्हेवारा में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा के मुकाबले अब तक 112.2 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। वहीं खैरागढ़ में 83.5 प्रतिशत, छुईखदान में 86.8 प्रतिशत और गंडई में 94.2 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
जिले की चारों तहसीलों की पिछले 10 वर्षों के आधार पर 1 जून से अब तक की औसत वर्षा 2492.4 मिमी है, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 2349.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस तरह जिले में बारिश का आंकड़ा दीर्घकालीन औसत के काफी करीब पहुंच गया है।


29 अगस्त तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 वर्षामापी केंद्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर वर्षा का संकलन किया गया है। रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button